पचास हजार की घूस लेते हुए सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार।
अपराध को रोकने वाला ही बन गया आरोपी कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, आनन्दनगर महराजगंज।
एंटी करप्शन की टीम ने सब इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ खान को रंगे हाथ रुपये लेते गिरफ्तार किया जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और दारोगा की गिरफ्तारी की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। थाने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थाना दिवस होने के कारण थाने पर फरियादियों की भीड़ थी, इसी बीच एंटी करप्शन टीम का वाहन थाने पर पहुंच गया, तो पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन के टीम के अधिकारियों ने आरोपी दारोगा को गाड़ी से उतारकर थानाध्यक्ष कार्यालय में ले जाया गया। वहीं आरोपित दारोगा से पूछताछ की गई। ऐसा देखकर थाना परिसर में मौजूद लोगों के जुबान पर तरह तरह की चर्चा शुरू हो गई। दारोगा के विरुद्ध कार्रवाई पर बाहर के लोग कयास लगा रहे थे। बाद में एंटी करप्शन की टीम आरोपित दारोगा को लेकर चली गई। एंटी करप्शन की टीम जब तक थाने पर मौजूद रही तब तक हड़कंप मचा रहा। थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने बताया कि एंटी करप्शन विभाग द्वारा आरोपित दारोगा के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।


