उत्तर प्रदेशखेलब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सोनाबंदी ने दो मैचों में दर्ज की शानदार जीत।

बीपीएल कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए तीन मुकाबले।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज ।

बीपीएल कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत कुल तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

प्रतियोगिता का पहला मैच नौगढ़ बनाम मोहनपुर के बीच खेला गया। इसमें मोहनपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 111 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौगढ़ की टीम कड़े संघर्ष के बावजूद 1 रन से मुकाबला हार गई।

दूसरा मुकाबला सोनाबंदी बनाम बेल्सड़ के बीच हुआ। सोनाबंदी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 131 रन बनाए। जवाब में बेल्सड़ की टीम दबाव में आकर मात्र 86 रन ही बना सकी, जिससे सोनाबंदी ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

तीसरा और दिन का सबसे अहम मुकाबला क्वार्टरफाइनल के रूप में सोनाबंदी बनाम मोहनपुर के बीच खेला गया। इस मैच में सोनाबंदी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 161 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहनपुर की टीम केवल 61 रन पर सिमट गई और सोनाबंदी ने यह मुकाबला 100 रन से जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिजीत सिंह जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!