उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने किया गुरु गोरक्षनाथ मंदिर का निरीक्षण।

चौक क्षेत्र में स्थापित है प्राचीन मंदिर।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महाराजगंज आगामी मकर संक्रांति पर्व को देखते हुए आज  पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने थाना चौक क्षेत्र अंतर्गत स्थित गुरु गोरक्ष नाथ मंदिर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांति व्यवस्था एवं सुचार यातायात को सुनिश्चित करना रहा। पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिषर, प्रवेश व निकास मार्ग , भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, यातायात प्रबंधन ,पार्किंग स्थल ,सीसीटीवी कैमरा की कार्यशीलता ,प्रकाश व्यवस्था एवं बैरिकेडिंग का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मकर संक्रांति के अवसर पर किसी भी प्रकार की अवस्था नहीं होनी चाहिए और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी निरंतर पैदल गस्त तथा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से निगरानी के निर्देश दिया है साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए प्रभावी डायवर्जन प्लान लागू करने, पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर इस पर सूचना देने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों व कर्मचारियो को आपसी संबंध से ड्यूटी करने, ड्यूटी करने अफ़वाहों पर नजर रखने और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने और कार्रवाही करने का निर्देश दिया है। महाराजगंज पुलिस अधीक्षक ने जनपद वासियों के अपील की है कि मकर संक्रांति पर्व पर शांति सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में त्योहार मनाने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!