उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर, राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया।

परमेश्वर सिंह मेमोरियल कॉलेज में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्दनगर महराजगंज।

सोमवार को परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज आनंद नगर महाराजगंज में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर पर बड़े धूमधाम से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक भारतीय एवं शिक्षा विभाग के संरक्षक राम नगीना सिंह द्वारा स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने बताया कि देश में हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से न सिर्फ भारत को, बल्कि पूरे विश्व को धर्म, मानवता और कर्म का सच्चा अर्थ समझाया। इस दिन को मनाने का खास मकसद नौजवानों को उनके प्रेरणादायक विचारों व आदर्शों से परिचित कराना है। बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डा. यशवंत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं और दर्शन को फैलाने के लिए मनाया जाता है, जिनके शक्तिशाली शब्द जैसे “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त होने तक मत रुको” आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता डा. सतीश ने बताया कि स्वामी विवेकानंद एक महान भारतीय संत और विचारक थे, जिनका जन्म 12 जनवरी, 1863 को हुआ, जिनका बचपन का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था; उन्होंने रामकृष्ण मठ और मिशन की स्थापना की; 1893 में शिकागो भाषण से विश्व प्रसिद्ध हुए; वेदांत और भारतीय संस्कृति का दुनिया भर में प्रचार किया; और उनका जन्मदिन भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो युवाओं को प्रेरणा देते हैं कि उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको नहीं। कार्यालय अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि स्वामी जी ने 1893 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में ऐतिहासिक भाषण दिया, जिसमें “अमेरिका के भाइयों और बहनों” कहकर सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन बी.एड् प्रवक्ता मुरलीधर जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में मौजूद प्रवक्ता गण व कर्मचारीयों में डॉ सत्य प्रकाश मौर्य, दुर्गेश सिंह,श्रीदयाल वर्मा, आयुष सिंह, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, अश्वनी सिंह,जमुना निषाद राजेश सिंह,अजय कुमार पांडे, दुर्गेश यादव, बैजनाथ चौरसिया,रक्षा, चंद्रबली आदि उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!