निर्वाचक नामावली का सार्वजनिक वाचन।
जिलाधिकारी की मौजूदगी में हुआ कार्य

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महाराजगंज जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय चौपरियां प्राथमिक विद्यालय सिसवा अमहवा में प्रकाशित आलेख निर्वाचक नामावली का मतदाताओं की उपस्थिति में सार्वजनिक वाचन किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपील की की मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि ,नाम छुटने या अन्य शिकायत हो तो समय रहते जिला प्रशासन को अवगत कराए ताकि आवश्यक सुधार की जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि एस आई आर 2026 के अंतर्गत 6 जनवरी 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जा चुकी है ।जिस किसी इलेक्शन पैनल टैब संबंधित बीएलओ, ई आर ओ कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में देख सकते हैं ।इसके अलावा किसी पोर्टल या ई पी आई सी के माध्यम से नाम बूथ अन्य विवरण देखे जा सकते हैं ।उन्होंने दावे व आपत्तियों के लिए फॉर्म 6 ,7 ,8 तथा एन आर आई मतदाताओं के लिए फॉर्म 6 ए की जानकारी दी। बी एल ओ व सुपरवाइजर को निर्देश दिए की एक परिवार के सभी सदस्यों के का नाम एक ही बूथ पर दर्ज हो, फोटो स्पष्ट हो और कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। चौपरिया के बूथ संख्या से 177 , पर 839 और 178 पर 445 मतदाता दर्ज हैं जबकि सिसवा अमहवा बूथ पर 121 पर 1010 और 122 पर 617 मतदाता पंजीकृत है ।उपस्थित मतदाताओं ने संतोष व्यक्त किया



