फतेहपुर

धाता नगर पंचायत में खिचड़ी भोज का हुआ आयोजन

फतेहपुर जिले के धाता नगर पंचायत में मकर संक्रांति के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज जी ने खिचड़ी भोज का किया आयोजन इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक परंपरा आपसी भाईचारा का संदेश देना था नगर पंचायत कार्यक्रम में रावण मैदान में खिचड़ी भोज का आयोजन संपन्न हुआ जिसका शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज ने किया सुबह से ही आयोजन स्थल पर कस्बे वासियों के साथ-साथ राहगीरों की भी भीड़ उमड़ पडी लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ

खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया कार्यक्रम में सभी वर्गों की सहभागिता देखने को मिली जिससे सामाजिक समरसता और सौहार्द वातावरण बना रहे नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज ने कहा कि संस्कृति पर्व भारतीय संस्कृति में दान सेवा आपसी भाईचारे का प्रतीक है उन्होंने जोर दिया कि इस तरह के कार्यक्रम एकता और भावना मजबूत होती है और लोगों के आपसी मजबूत सहयोग बढ़ता है अध्यक्ष ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी नगर वासियों को समाजसेविओं का और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया खिचड़ी भोज का लाभ स्थानीय नागरिकों के साथ साथ यात्रा कर रहे राहगीरों ने भी लिया इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज मंडल अध्यक्ष राम नारायण शुक्ला से भानु प्रताप केशरवानी राजू सरोज बाबूलाल गुप्ता धीरेंद्र केसरवानी वीरेंद्र केसरवानी विवेक सिंह अनंत सिंह दीपू पांडे हर्ष पांडे बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक नगर पंचायत से जुड़े लोग मौजूद रहे कार्यक्रम शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!