फतेहपुर

अपना दल (एस) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत समारोह संपन्न

खागा विधानसभा सीट की दावेदारी को लेकर कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

खखरेरू / फतेहपुर अपना दल (एस) के जनपद में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन रक्षपालपुर स्थित पुष्प मैरिज लॉन में किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों के संयुक्त नेतृत्व में नई कार्यकारिणी के सदस्यों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया।

समारोह का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, जिला महामंत्री दिलीप सिंह, जिला सांस्कृतिक मंच प्रमुख आलोक पांडे, विधानसभा अध्यक्ष शुभम सिंह एवं विधानसभा महामंत्री धर्मेंद्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपना दल प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जो वर्तमान में भाजपा सरकार की सहयोगी दल के रूप में कंधे से कंधा मिलाकर सहभागिता निभा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनपद में पार्टी को बिंदकी विधानसभा सीट मिली हुई है, लेकिन अब सभी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य खागा विधानसभा सीट पर पार्टी का नेतृत्व स्थापित करना है।

उन्होंने आगे कहा कि पूर्व में यह भ्रम फैलाया गया कि अपना दल केवल एक समाज या एक परिवार की पार्टी है, जबकि वास्तविकता यह है कि अपना दल सभी वर्गों की पार्टी है और संगठन में हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि खागा विधानसभा क्षेत्र में जमीनी स्तर पर मेहनत कर पुनः सीट को हासिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछली बार पार्टी बहुत कम अंतर से खागा विधानसभा सीट हार गई थी, लेकिन इस बार पूरी ताकत और संगठनात्मक मजबूती के साथ चुनाव लड़कर जीत सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम में सुनील कुमार सिंह, गोलू, भोला, गुलाब सिंह, मोहनलाल सिंह, शिव शंकर सिंह, नीरज सिंह, मोनू सिंह, धीरज सिंह, विक्रम सिंह, परीक्षित सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!