
एन डी देहाती / स्वाभिमान जागरण
देवरिया। स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज मठ लार की प्रथम वाचस्पति उपाधि छात्रा विभा उपाध्याय का चयन पूर्णिया विश्वविद्यालय, बिहार के अररिया पीजी कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर, (राजनीतिशास्त्र) के पद पर चयनित होने पर महाविद्यालय परिवार की तरफ से उन्हें बधाई दी गयी तथा हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी। प्रो सुधीर कुमार अक्सर यह कहा करते हैं कि अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित एक शिक्षक के लिए उसकी करोड़ों की दौलत उसके विद्यार्थी होते हैं। एक शिक्षक होने के नाते अपने विद्यार्थियों की सफलता पर जो खुशी मिलती है उसे शब्दों में बयां कर पाना बहुत कठिन होता है। इसका अहसास आज सरस्वती पूजन की दिन तब हुआ जब पूर्व शोध-छात्रा डॉ०विभा उपाध्याय ने पटना से सबेरे फोन करके फोन करके सरस्वती पूजन की बधाई देते हुए यह बताया कि उसका चयन पूर्णिया विश्वविद्यालय बिहार के अररिया कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर-राजनीति विज्ञान के पद पर हुआ है।
डॉ०विभा ने अपनी मेहनत,लगन् ललक् और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण से एस०डी०पी०जी०कालेज मठ-लार,देवरिया से प्रथम पी-एच०डी०उपाधि प्राप्त करके अध्ययन एवम् अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी गहरी रुचि को तो प्रदर्शित किया ही अब बिहार के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर का पद हासिल करके एस०डी०पी०जी०कालेज सहित पूरे राजनीति विज्ञान विभाग को और विशेष रुप से गौरवान्वित किया है।



