देवरिया

शंभू बनकटा-भटनी मार्ग का हाल खस्ताहाल

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

भाटपार रानी/बनकटा (देवरिया)।आए दिन सरकार द्वारा गढ्ढा मुक्त सड़क के दावे किए जा रहे हैं लेकिन भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के शंभू बनकटा- भटनी मार्ग वाया संवरेजी को जाने वाली सड़क दोनों किनारे के तरफ से सड़क तक दोनों पटरी टूट चुकी हैं जो जो शंभू बनाता गांव से आगे पड़ने वाले पुल तक टूटी है यह किसी बड़ी एवं गंभीर रूप में होने वाले दुर्घटना को अपने राहगीरों के लिए दावत दे रही है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक भाटपार रानी विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाले शंभू बनकटा ग्राम सभा से वाया संवरेजी के रास्ते भटनी को जाने वाली

पीडब्ल्यूडी की सड़क का बुरा हाल हो चुका है जिसको ले कर राहगीर काफी परेशान हैं। यह सड़क किनारे के तरफ से पिच सड़क तक सड़क के दोनों तरफ की मिट्टी कट–कट कर टूट चुकी है जो यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना के शिकार इस सड़क से आने जाने वाले यात्री हो सकते हैं। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है अगर यह सड़क जल्द से जल्द मरम्मत नहीं की गई तो जाड़े के मौसम में कोहरे के अंधेरे में इस राह से गुजरने वाले राहगीरों के जान पर कभी भी यह सड़क भारी पड़ सकती है इस संदर्भ में जब पीडब्ल्यूडी के भाटपार रानी के संबंधित जिम्मेदार अधिकारी से वार्ता किया गया तो उनका कहना है शीघ्र ही इस कार्य को तीन रोज के अंदर करा दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!