फतेहपुर

आबकारी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 45 पाउच बरामद

खखरेरू/ फतेहपुर होली पर्व को देखते हुए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से शराब बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थाना क्षेत्र के पनिहा बाबा चौराहे के पास की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी निरीक्षक नेहा सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पनिहा बाबा चौराहे के समीप पीपल के पेड़ के पास एक युवक अवैध रूप से ठेके की शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर आबकारी टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान गौरव कुमार सिंह पुत्र राम भजन सिंह, उम्र लगभग 34 वर्ष, निवासी थाना क्षेत्र, को मौके से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक सफेद बोरी में रखे 45 पैकेट अवैध शराब बरामद किए गए।

आबकारी विभाग की ओर से युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि आबकारी विभाग की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!