LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
स्कूल में यूकेजी की मैडम को छोटे बच्चे से लग गयी ठोकर तो हुई पिटाई

स्वाभिमान जागरण मईल। मईल थाना क्षेत्र के पिपरा बाँध स्थित एक स्कूल में एक छोटे बच्चे की उछल कूद भारी पड़ गयी। बच्चे की उछल कूद में यू के जी की एक शिक्षिका को बच्चे से धक्का लग गया। छोटे बच्चे पर शिक्षिका ने अपना गुस्सा उतारते हुए उसकी पिटाई कर दी।
लार थाना क्षेत्र के हरखौली गाँव के लगभग चार दर्जन बच्चे मईल थाना क्षेत्र के पिपरा बाँध स्थित एक स्कूल में पढ़ते हैं। उन्हीं में से एक बच्चा जब स्कूल में उछल कूद कर रहा था तो एक शिक्षिका को धक्का लग गया। शिक्षिका ने बच्चे को प्यार से डाटने फटकारने की जगह बेंत से पिटाई कर दी।बच्चा घर पहुँच कर अपने अभिभावकों को अपनी चोट दिखाते हुए पूरा वाक्या बताया। बच्चे के पिता स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य से इस बात की शिकायत किए। पिटाई से बच्चे को बुखार हो गया है।



