उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बृजमनगंज में अवैध अफीम व पोस्ता के पौधों और डोडा फल को नष्ट किया गया।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

बृजमनगंज की ग्राम सभा खड़खोड़ा में मंगलवार की दोपहर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निरीक्षक महेश प्रसाद की देखरेख में अवैध अफीम व पोस्ता के पौधों और डोडा फल को नष्ट किया गया। यह कार्यवाही न्यायालय के आदेश पर की गई इस मामले में पूर्व में ही रामनरेश नामक व्यक्ति को जेल भेजा जा चुका है।

नशा निवारण केंद्र के विशेष न्यायाधीश संजय मिश्र द्वारा अवैध अफीम को नष्ट करने के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। इसी टीम द्वारा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निरीक्षक महेश प्रसाद के साथ औषधि निरीक्षक नवीन कुमार एवं राजस्व विभाग की टीम ने मिलकर खेतों में खड़ी अफीम को नष्ट किया गया।

थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए पौधो व डोडा फल की गिनती की गई वह उसका वजन किया गया जो कुल 8 किलो 300 ग्राम पाया गया। इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस ने अवैध अफीम की खेती शनिवार को पकड़ी थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!