उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नगर पंचायत बृजमनगंज में मनोनीत सभासदों का हुआ सम्मान समारोह।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महाराजगंज।

आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज कार्यालय पर प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत तीन सभासद अजीत कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, अंबेडकर कुमार, अशोक जायसवाल उर्फ राजू जायसवाल का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल के दिशा निर्देश पर मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।

इस दौरान नगर पंचायत के अनेक सभासद गण, सम्मानित लोग और बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सभासद जयप्रकाश गौड ने किया। नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने खुशी जाहिर करते हुए तीनों सभासदों को मिठाई खिलाते हुए कहा कि जिस प्रकार अभी तक सभासदों को सम्मान मिल रहा है, इस प्रकार आप लोगों को भी सम्मान मिलेगा। आप सभी लोग हमारा हाथ बनकर नगर पंचायत के विकास में सहयोग बनाए रखें ।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदू सिंह, राजू सिंह, कन्हैया चौहान, डॉक्टर बृजेश नायक, सभासद झिनक विश्वकर्मा, अनूप चौरसिया, झिनक चौधरी, शिव प्रसाद चौरसिया, प्रद्युम्न सिंह, जितेंद्र कुमार, बुधीराम, अनिरुद्ध तिवारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!