देवरिया

2035 तक भारत हिन्दू राष्ट्र बन जाएगा – स्वामी आनंद स्वरूप

देवरिया। सोमवार की शाम कोहरा के मंदिर परिसर में पंडित मदन मोहन मालवीय व स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप में मना।

समारोह के मुख्य अतिथि शाम्भवी पीठाधीश्वर, शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनन्द स्वरूप ने कहा कि गुलामी के काल खंड में शिक्षा की जो ज्योति पंडित मदन मोहन मालवीय ने जलाई वह भूतों न भविष्यति। स्वतंत्र भारत के काल खंड में पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने सुशासन का जो सपना देखा था, उसे आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे है। सुशासन का सबसे बड़ा उदाहरण गृह मंत्री अमित शाह ने दिया है जिन्होंने दंड संहिता में कई बदलाव किये हैं।

स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि भारत वर्ष 2035 तक हिन्दू राष्ट्र बन जाएगा। भाजपा के राज में भव्य राम मंदिर बन रहा है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के पिछड़ापन का कारण सांसद व विधायक की कमीशनखोरी है । पांच विधानसभाओं में कार्यक्रम करने के बाद कोहरा में पहुचे स्वामी आनन्द स्वरूप का कार्यकर्ताओ ने उत्साह से स्वागत किया । उन्होंने 2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधान मंत्री बनाने के लिए भाजपा के प्रत्यासियो को भारी संख्या में मत देकर विजयी बनाने की अपील की । क्षेत्र की सड़कों के बदहाली के सवाल पर स्वामी आनन्द स्वरूप महाराज ने कहा कि यह सब सांसद व विधायक के कमीशंनखोरी का परिणाम है । इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि मनिंद्र तिवारी, डॉक्टर अशोक तिवारी, पंकज तिवारी, आशीष तिवारी, टोनी सिंह, गुलशन गौड़, हर्षित मिश्र, अमित, अंकित, अर्पित, प्रखर, बाबू तिवारी आदि ग्राम वासी मौजूद रहे ।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!