उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बृजमनगंज ब्लॉक मुख्यालय में संचारी रोग पर बैठक।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

 

बृजमनगंज ब्लाक परिसर में मंगलवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सफाई कर्मियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अप्रैल माह में विशेष अभियान चलाकर संचारी रोगों की रोकथाम और बचाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

संचारी रोग अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में झाड़ियों की कटाई, फॉगिंग, खराब पड़े हैंडपंपों को चिह्नित करने, एंटी-लार्वा का छिड़काव तथा नालियों और गलियों की साफ-सफाई का कार्य किया जाना है। इसका उद्देश्य विभिन्न बीमारियों से लोगों को बचाना है।सहायक पंचायत विकास अधिकारी गुलाब पाठक ने बताया कि यह संचारी अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में चलाया जाएगा। उन्होंने सभी सफाई कर्मियों से इस अभियान को सफल बनाने में जुटने का आह्वान किया और कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में समस्त सचिवों के साथ-साथ सफाईकर्मी, बीसी मनोज वर्मा और प्रदीप मणि सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!