उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बीडीओ बन गांव लौटी अनामिका का हुआ भव्य स्वागत।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बाजार महराजगंज।

यूपीएससी परीक्षा परिणाम आने के बाद देश व प्रदेश में बालिकाओं ने इतिहास रचा है। उसी इतिहास की साक्षी बनी जनपद महराजगंज के विकास खण्ड धानी अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोईलाडाड की रहने वाली अनामिका ने यूपीएससी परीक्षा परिणाम को पास करके बीडीओ रैंक पाई है। इस ख़बर की सूचना ज्यों ही क्षेत्र में आया त्यों ही न केवल परिवार बल्कि गांव ब्लॉक के लोगों में खुशी की लहर दौड़ उठी। और उस अनामिका के स्वागत के लिए क्षेत्र व गांव के लोग बाट जोह रहे थे। उसी क्रम में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के अनुज छट्ठू सिंह के नेतृत्व में भारी भीड़ के साथ धानी कार्यालय पर ढोल नगाड़ा के साथ जोरदार स्वागत कर बधाई दिए। वहीं अनामिका के इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। उक्त अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र तिवारी, मण्डल अध्यक्ष नीतेश मिश्र, शैलेन्द्र सिंह, राहुल सिंह, प्रदीप सिंह, गोपाल सिंह, सुनील सिंह, प्रेम वरुण, कुंवर पाल सिंह, शेषमन यादव, मुलायम साहनी, शंभू साहनी, पप्पू दुबे, बाढू यादव, शतीश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!