शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल, पुलिस को बहुत दिनों से थी तलाश।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
बृजमनगंज पुलिस टीम ने जालसाजी और गबन के मामले में काफी समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उक्त शातिर व्यक्ति सन 2024 में इस मामले को अंजाम दिया था, तभी अभियुक्त शिवेश द्विवेदी और उसके साथियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप के मुताबिक, अभियुक्त ने ट्रक संख्या UP57T9924 में लदा हुआ 380 कुन्तल गेंहू धोखे से प्राप्त किया था। इसमें से 308 कुन्तल गेंहू को अभियुक्तों ने जनपद संतकबीरनगर में 9 लाख 32 हजार रुपये में बेच दिया और धन आपस में बांट कर खर्च कर दिया।
इस मामले में पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर बीएनएस (BNS) की धारा 316(2), 318(4) के तहत आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया था। न्यायालय द्वारा अभियुक्त के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था।
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त शिवेश द्विवेदी पुत्र रामयश द्विवेदी निवासी कटका, थाना कैण्ट, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उo निo आलोक यादव,उo निo गजेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के पश्चात 02 अप्रैल 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।



