
*पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान 2026 का शुभारंभ।*
रविशंकर तिवारी/स्वाभिमान जागरण मईल
भाजपा की सफलता
कार्यकर्ताओं के समर्पण और त्याग के बदौलत :धर्मेंद्र
मईल।बरहज विधानसभा के अंतर्गत श्रीराम महाविद्यालय तेलिया कला पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस “पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान 2026 “के तहत कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सेवा समर्पण सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित है। कार्यकर्ता संगठन की मूल है और सफलता की बुनियाद है। उनकी अटूट परिश्रम समर्पण और निस्वार्थ सेवा से ही पार्टी की मिशन को जमीन पर हकीकत में बदलता है । भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश में कार्यकर्ताओं ने अपने समर्पण से भाजपा की सरकार बनवाई है और उसका व्यापक असर देश की उन्नति के रूप में दिख रही है । अध्यक्षीय वक्तव्य में डॉ अजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि हमारा देश आज विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है ।आज पूरा विश्व युद्ध की समस्या को झेल रहा है। प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रजनीश उपाध्याय थे कहा कि कार्यकर्ता हमारी जान है कार्यकर्ताओं के बल पर ही पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का परचम फहरा रहे हैं आज भी स्वास्थ्य पर भारत हर मोर्चे पर खड़ा है और मुकाबला कर रहा है। क्षेत्रिय विधायक दीपक कुमार मिश्र ऊर्फ शाका ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 हमारे विधानसभा में जोर-जोर से कार्यकर्ताओं के दम पर मनाया जा रहा है और कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की पूजीहै। जिनको हम लोग हर समय अपने साथ हर सहयोगात्मक भावना और भाईचारा बनाकर काम करते चल रहे हैं। इस प्रशिक्षण को संबोधित करने वालों में राजेश सिंह दयाल, राजेश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष भाजपा ,संजय सिंह एडवोकेट , इंद्रदेव निषाद मंडल अध्यक्ष भागलपुर ,कन्हैया तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष भागलपुर ,अखिलेश कुमार पांडे ,शंभूनाथ जयसवाल ,दीनबंधु सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा भागलपुर ,उदयभान सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।



