जयपुर, 11 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। राज्यपाल से मुख्यमंत्री की यह शिष्टाचार भेंट थी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर राज्यपाल से परामर्श किया। राज्यपाल से मुख्यमंत्री ने प्रदेश में उच्च शिक्षा के तेजी से विकास, रिक्त पदों को भरे जाने तथा जनजातीय क्षेत्रों में आदिवासी कल्याण से संबंधित विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की।
Check Also
Close




