जंगल में मवेशी चराने गए किशोर से मारपीट, मां ने लगाई न्याय की गुहार
खखरेरू फतेहपुर । थाना क्षेत्र के रोहिल्लापुर गांव में जंगल में मवेशी चराने गए एक किशोर के साथ गांव के ही युवक द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोर की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित की मां के अनुसार उसका पुत्र शैलेंद्र कुमार (13) सोमवार शाम करीब पांच बजे मवेशी चराने जंगल गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद गांव निवासी झल्लर पुत्र बोधराज ने किशोर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने किशोर को लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसे चोटें आई हैं।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी आए दिन उसके परिवार को परेशान करता रहता है। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित की मां ने प्रशासन से मामले में कार्रवाई टकर न्याय दिलाने की मांग की है।
इस संबंध में थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल करा कर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा



