उत्तर प्रदेशफतेहपुर

पी एम पोषण योजना के अन्तर्गत विद्यालयों में कार्यरतरसोइयों का सम्मान कर कैशलेश चिकित्सा कार्ड किया गया बितरित

 

खखरेरू फतेहपुर पीएम पोषण योजना के अन्तर्गत विद्यालयों में कार्यरत विजयीपुर ब्लॉक और धाता ब्लॉक की रसोइयों का सम्मान समारोह नगर पंचायत खखरेरू के सभागार कक्ष में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विकास पासवान ब्लाक प्रमुख हंसवा और विशिष्ट अतिथि चेयरमैन ज्ञान चन्द्र केसरवानी रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्साधीक्षक डाक्टर राजू राव के द्वारा हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया गया जिसमें सभी रसोइयों का चेकअप कर दवाइयां वितरित की गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लाइव प्रसारण के माध्यम से रसोइयों को चार बड़ी सौगात दी जिसमें से पहली सौगात रसोइयों का मानदेय ₹2000 से बढ़कर₹3000 किया गया दूसरी सौगात दुर्घटना होने पर परिवार वालों को 2 लाख की सहायता राशि और तीसरी सौगात जिसमें रसोइयों को चिकित्सा कार्ड दिया गया जिसमें 5 लाख तक रुपए का इलाज मुफ्त किया जाएगा और चौथी सौगात जो पहले साड़ी में 500 दिया जाता था अब उसको 2000 कर दिया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि विकास पासवान ब्लाक प्रमुख हसवा और विशिष्ट अतिथि खखरेरु चेयरमैन ज्ञान चन्द्र केसरवानी मौजूद रहे तथा इस सम्मान समारोह को लाइव प्रसारण देखने के लिए विजयीपुर खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव और धाता खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह और विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार यादव और धाता विकासखंड और विजयीपुर विकास खंड के सभी अध्यापक मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!