उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

तीन बच्चियों के साथ मुम्बई में महिला ने लगाया फांसी, गांव में मातम

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज

कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित हरैया पंडित की रहने वाली एक महिला ने मुम्बई में अपने किराये की मकान में तीन बच्चियों के साथ शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार आर्थिक तंगी के कारण हरैया पंडित के रहने वाले लालजीत विगत छः महीने पहले अपने पत्नी पुनिता व चार बच्चो के साथ मुम्बई के भिमंडी चले गए थे। भिमंडी में किराये की मकान में रहकर वह किसी प्राइवेट कंपनी में ड्यूटी करने लगे। अभी किसी तरह स्थिति सामान्य हो ही रही थी कि पत्नी ने शनिवार को एक लड़के को छोड़ अपने तीन बच्चियों के साथ फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उक्त जानकारी लालजीत को तब हुई जब वह रविवार की सुबह में रात की ड्यूटी कर के घर लौटा। खिड़की के रास्ते अपने तीन बच्चियों व पत्नी को फंदे से लटकता देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतको की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालजीत ने दूरभाष के माध्यम से घटना की सूचना घरवालो को दी। जिसके बाद घरवालो में चीख पुकार मच गई और गांव में मातम पसर गया। लालजीत का एक लड़का है व तीन लडकिया। जिसमे से तीन लड़कियों की मृत्यु हो गई।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!