उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में शव

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, बृजमनगंज, महराजगंज

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के के एक गांव में शनिवार की रात एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे से लटकता फंदे पर मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल जुटी। मृतका की बेटी ने बताया कि रात को तीन लोग आए मम्मी को मार कर चले गए।थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि स्वजन ने समय रात 11:55 बजे डायल 112 द्वारा सूचना दिया ,कि ग्राम नैनसर टोला रमजानपुर में एक महिला फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।
इस सूचना पर थाना से रवाना होकर ग्राम नैनसर टोला रमजानपुर पहुंचे तो ज्ञात हुआ कि साबिया खातून पत्नी मनोवर उम्र 30 वर्ष की शव दुपट्टा पर फंदे से लटकता मिला। मृतका की शादी 2014 में हुई थी । घटना कार्यक्रम कारण पारिवारिक कलह बताया जाता है।घटना की सूचना पर साबिया खातून के पिता अनवर अली व माता कैसरजहां निवासी ग्राम इटाहिया थाना पुरन्दरपुर मौके पर पहुंच गई। मामले में साबिया खातून के पिता अनवर अली द्वारा लिखित तहरीर पुलिस को दी गई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया।मृतका साबिया खातून के तीन बच्चे हैं। जिनका नाम साना उम्र 6 वर्ष व अर्शिया खातून उम्र 4 वर्ष व अहमद अली उम्र 2 वर्ष हैं।वही मृतका की बड़ी बेटी ने बीडीओ में अपनी मां के हत्या का आरोप तीन लोगों पर लगाई है। बरहाल मामले की जांच पुलिस कर रही हैं।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!