उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

थरौली बुजुर्ग में बारिश के पानी से सड़कें जलमग्न, सफाई व्यवस्था की खुली पोल।

भठी नालियों ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुसीबत, तालाब में तब्दील हुआ मुख्य मार्ग

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज।

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत थरौली बुजुर्ग में बारिश के पानी से सड़कें हुईं जलमग्न। मानसूनी बारिश ने ही स्थानीय प्रशासन और ग्राम पंचायत की सफाई व्यवस्था की कलई खोल कर रख दी। क्षेत्र में हुई बारिश के बाद गांव का मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया । सड़क पर करीब 100 मीटर तक पानी जमा हो गया है। जिससे पूरा मार्ग तालाब में तब्दील नज़र आ रहा है। नालियों के समय से सफाई न होने के कारण जलभराव की यह गंभीर स्थिति पैदा हुई है।गंदा पानी सड़कों पर फैलने से राहगीरों, ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी मृत्युंजय कुमार यादव ने कहा कि थरौली बुजुर्ग गांव में जलभराव और सफाई व्यवस्था में लापरवाही का मामला संज्ञान में आया है, संबंधित सचिव व सफाई कर्मी को तत्काल मौके पर जाकर सफाई नालियों को साफ कराने के निर्देश दिए गए हैं।जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि ग्रामीणों को कोई परेशानी न हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!