हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण, लार
(देवरिया) पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में थाना लार पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त जयशंकर दूबे उर्फ भोला (31 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय भारद्वाज दूबे निवासी ग्राम बुढ़नपुरा, थाना लार, जनपद देवरिया को रविवार 27 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त थाना लार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 302/24 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 191(3), 109(1), 115(2) एवं 117(2) के तहत वांछित था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



