अयोध्या

बोड़ी पोखरी चौराहे पर कथित अवैध गांजा बिक्री, जिम्मेदार अधिकारियों पर उठे सवाल

चित्रकूट। थाना रैपुरा क्षेत्र के बोड़ी पोखरी चौराहे पर कथित रूप से अवैध गांजा बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, एक दुकान की आड़ में कथित तौर पर गांजे की बिक्री की जा रही है।

आरोप है कि चौराहे पर यह गतिविधि खुलेआम चल रही है, जिससे पुलिस की निगरानी और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों में भी इसको लेकर नाराजगी बताई जा रही है।

अब देखना यह है कि पुलिस और संबंधित विभाग मामले का संज्ञान लेकर जांच करते हैं या नहीं। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

Back to top button
error: Content is protected !!