लार में युवा संवाद में गरजे स्वामी आनंद स्वरूप, 2029 तक भारत बन जाएगा हिंदू राष्ट्र

पांडे एन डी देहाती की रिपोर्ट
देवरिया जिले के लार नगर पंचायत के घारी वार्ड स्थित सन राइज मैरेज हाल में आज शांभवी पीठ के महंत, शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष और काली सेना के संस्थापक स्वामी आनंद स्वरूप की दहाड़ से न सिर्फ हिंदुओं की धमनियों में बहने वाले रक्त का संचार गतिमान हुआ बल्कि राजनीतिक जमीन भी मजबूत हुई। अपने संबोधन में स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि 2029 तक भारत को हिंदू राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। कुछ लोग कहते थे, बाबरी मस्जिद नहीं हटेगी। केवल हटी ही नहीं, वहां प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा। कुछ लोग कहते थे कि कश्मीर से धारा 370 हटी तो रक्तपात होगा। आराम से हो गया। मुस्लिम महिलाओं के तीन तलाक कानून को रद्द कर दिया गया। अब बारी है भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की। यह पुण्य कार्य 2029 तक हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि जाति तोड़ों हिंदू जोड़ो अभियान को हर गांव से चलाया जाय। देश से 36 हजार जातियों को समाप्त करने की आवश्यकता है। 2029 तक भारत हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। इस के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जरूरत इस बात की है कि गीता, पुराण और हिंदू धर्मग्रंथ को पढ़ने और घर में रखने तथा बच्चों को पढ़ाने की जरूरत है। मेरा मुख्य एजेंडा हिंदू राष्ट्र ही है। केवल चुनाव लडने के लिए आया होता तो बंगलौर में और हरिद्वार में कार्यक्रम क्यों करता। सलेमपुर क्षेत्र हमारा जन्म स्थान है। इस लिए यहां भी अलख जगा रहा हूं।
राजनीति शुद्धता का प्लेटफार्म है। संस्कार की शिक्षा की आवश्यकता है। एक लाख युवाओं की फौज तैयार हो रही है। हिंदू राष्ट्र के निर्माण इन युवाओं का बहुत बड़ा योगदान होगा। पाकिस्तान का निर्माण ही इस्लामिक धर्म की पृष्ठिभूमि पर हुआ। जब देश का बंटवारा हुआ तभी हिंदू राष्ट्र हो जाना चाहिए था। आज का कायर कल का मुसलमान होगा। हम दावे के साथ कहते हैं कि 29 में हिंदू राष्ट्र बनेगा।
युवा संवाद में दर्जनों युवकों ने स्वामी आनंद स्वरूप से प्रश्न किया, जिसका जवाब उन्होंने दिया है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि जब तक इस्लाम धरती पर रहेगा वैसे ही लड़ता मरता रहेगा। हिंदू राष्ट्र बन जाएगा तो तत्काल दंड की व्यवस्था होगी। जैसे हमें जितना अधिकार इस्लामिक देश में है हिंदू राष्ट्र में उतना ही अधिकार भारत में मुसलमानों को मिलेगी। हम युद्ध लड़ेंगे, लेकिन हर हाल में हिंदू राष्ट्र का निर्माण करेंगे। तिलौली गांव के अंबुज वत्स शर्मा ने कई प्रश्नों की झड़ी लगा दी। कवि बादशाह प्रेमी की कविता पर लोगों ने खूब ठहाका लगाए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आर एस एस से जुड़े लोग आए हिंदू धर्मावलंबी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से आचार्य अखिलेश शुक्ल,कवि बादशाह प्रेमी,ज़िला पंचायत सदस्य अरविंद पाण्डेय, करूणेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य जनक कुशवाहा, सुशील तिवारी,सोनू शुक्ल, स्वप्निल द्विवेदी, आदित्य पाण्डेय, सहित सैकड़ों युवाओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम का संचालन डा विद्यासागर उपाध्याय ने किया।



