देवरिया

सपा नेताओं का आरोप – यही उपलब्धि है नौ साल बेमिसाल की

स्वा.जागरण, देवरिया। जिले में यूं तो कई सड़कें खस्ताहाल हैं, लेकिन पकड़ी मार्ग की स्थिति बहुत खराब है।
बुधवार को सपा नेता विजय रावत व हरिओम के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने भलूवनी- पकड़ी मार्ग पर स्थित करौंदी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर मार्ग को जल्द से जल्द बनाने की मांग किया। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि सावन का पवित्र माह चल रहा है। मुख्य मंत्री जी का निर्देश है कि कावरियों के मार्ग में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। क्षेत्र के हजारों कावरियां इस मार्ग से रूद्रपुर स्थित छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर जल अर्पित करने जाते है। परंतु मार्ग की दशा देखकर लोग इधर से जाना नहीं चाहते है। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों से यह सड़क टुटी हुई है, केन्द्र व प्रदेश सरकार के जनप्रतिनिधि आये दिन नौ साल बेमिसाल की बात करते है। मगर इस मार्ग की दशा उन जनप्रतिनिधियों को नहीं दिखाई दे रही है। इस मार्ग से सैकड़ों गांवो के हजारों लोग अपने दैनिक जीवन के कार्यों के लिए भलुअनी, पकडी होते हुए रूद्रपुर तक जाते है, लेकिन इस मार्ग की दशा देखकर लोग इस मार्ग से यात्रा करने का विचार त्याग दे रहे है। आये दिन राहगीर इस टुटी हुई सडक पर गिर कर चोटिल होते रहते है, मगर शासन व प्रशासन इस सडक की दशा को देखकर भी अनदेखा कर इस क्षेत्र की जनता को भरमा रही है।
अगर सरकार द्वारा जल्द से जल्द इस मार्ग का निर्माण नही कराया गया तो सपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान वृजानंद यादव, अजित कुमार, उमेश, यशवंत, अनिल, संजय सिंह, अनुप सिंह, सुरेश शर्मा, दयानंद कुशवाहा, राजेश शर्मा, पवन पांडेय, विवेकानंद तिवारी, अमेरिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!