झांसी

स्वास्थ्य केन्द्र गुरसरांय के अधीक्षक डॉक्टर अंशुमान तिवारी का एक साल का कार्यकाल रहा शानदार 

गुरसरांय(झांसी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरसरांय में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अंशुमान तिवारी ने 18 अगस्त 2023 से जबसे गुरसरांय अधीक्षक पद पर कार्यभार संभाला है जबसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरसरांय की स्थिति और स्वास्थ्य सेवा में बेहतरीन सुधार आया है पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरसरांय में मरीजों को उच्च स्तर की सुविधाएं नहीं मिल पाती थीं जो आज डॉक्टर अंशुमान तिवारी के कार्यकाल में मिल रही हैं। डॉक्टर अंशुमान तिवारी को 18 अगस्त 2024 को पूरा एक साल का समय पूरा होने पर नगर के गणमान्य लोगों ने बधाई दी है और डॉक्टर अंशुमान तिवारी की सराहना की है। एक वर्ष पूरा होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झांसी जिले के निवर्तमान जिला संयोजक हरिशचन्द्र नायक और तहसील संयोजक गरौठा आयुष त्रिपाठी ने प्रशंसा करते हुए बताया कि डॉक्टर साहब को रात में 12 बजे भी यदि किसी की कॉल जाती है तो डॉक्टर साहब मरीज की पूरी यथा संभव मदद करने का काम करते हैं। कभी कभी तो ऐसा भी हुआ है किसी मरीज के साथ परिजन नहीं आते हैं तो डॉक्टर अंशुमान तिवारी ने उनको अपने वाहन से घर तक छुड़वा देते हैं और उनकी बिल्कुल बेटे की तरह ख्याल रखे हैं। अभी कुछ समय पहले की बात है एक बेसहारा महिला को उसके परिवार वाले अस्पताल में छोड़ गए थे तो डॉक्टर अंशुमान तिवारी ने भोजन,कपड़े और उस महिला की जो मदद हो सकती थीं वो एक बेटे के तरह की। उस महिला की स्थिति बहुत ही खराब थी लाचार महिला को डॉक्टर साहब ने अपने निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती करवाकर ईलाज करवाया और उस बेसहारा महिला की आर्थिक मदद कर बेटे की तरह फर्ज निभाया। डॉक्टर अंशुमान तिवारी का एक साल का गुरसरांय में सफल कार्यकाल हो गया है जो बेहतरीन और यादगार है और गुरसरांय में जिस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं वो बेहतरीन हैं तारीफ के काबिल हैं।

आयुष त्रिपाठी की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!