अपराध

चोरों ने आभूषण सहित नकदी उड़ाए

भटनी थाना का मामला

 

देवरिया,

भटनी में चोरी का मामला आया प्रकाश

जिगिना मिश्र गांव में चोरों का कहर

नित्यानंद मिश्र के घर को चोरों ने बनाया निशाना

जनपद में चोरी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन हो रहे चोरी की घटनाओं से लोग दहसत में जी रहे है

नित्यानंद मिश्र ने भटनी थाने में तहरीर दर्ज कराया दिए गए तहरीर में उन्होंने बताया कि बीती रात हम परिवार के साथ अपने छत पर सोए हुए थे। मेरे बाबा श्री रामवृक्ष उर्फ विल्लर जो बुजुर्ग है, घर के बाहर कटरैन में सोए थे। रात करीब 2 बजे तक हम लोग घर की रखवाली के लिए जगे थे। क्योंकि इन दिनों चोरी की घटनाओं को देखते हुए हम सभी डरे थे। रात को दो बजे हम लोगों की नींद लग गई। तभी चोर मेरे घर का खिड़‌की खोलकर कमरे में घुस गये। अलमारी में रखे गहने व नकदी चुरा ले गये। 12 सितंबर को सुबह 8 बजे जब हम लोग सोकर उठे व नीचे कमरे में आए तो चोरी की जानकारी हुई। तब इसकी सूचना डायल 112 और भटनी थाने को दी गई। पुलिस मौके पर आकर जांच पड़ताल की। चोरी की गई सामानों का विवरण इस प्रकार है-सोने का हार, सोने की चेन, चार सोने की अंगूठी, मंगल सूत्र, पाजेब व दो हजार रुपया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!