देवरिया

ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ने की वृहद वृक्षारोपण 2023 की समीक्षा

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम द्वारा विकास भवन के गांधी सभागार में वृहद वृक्षारोपण 2023 की समीक्षा बैठक की गयी। इस दौरान 22 जुलाई को जनपद में होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गयी एवं जन प्रतिनिधियों के द्वारा दिए गए सुझावों तथा समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ने पौधरोपण के सम्बन्ध में समस्त तैयारियों यथा- विभिन्न विभागों द्वारा लक्ष्य के अनुरूप स्थलों का चिन्हांकन, गडढा खुदान, सम्बन्धित विभाग द्वारा नर्सरी से पौध प्राप्त करने की स्थिति, जनप्रतिनिधियों द्वारा किये जाने वाले पौधरोपण के स्थलों का चिन्हांकन आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली।
इस अवसर पर मंत्री द्वारा दिये गये सुझावों एवं मार्गदर्शन के अनुपालन में वृहद वृक्षरोपण कार्यक्रम 2023-24 को सफल बनाने हेतु संकल्प लिया गया।
समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, उप प्रभागीय देवरिया एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी सलेमपुर, ब्लाक प्रमुख गण व जन प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!