देवरिया

जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

वृद्ध, विधवा, व विकलांग पेंसन के सम्बंध में सौंपा ज्ञापन

स्वाभिमान जागरण

देवरिया। जिले के लार ब्लॉक के कई गांवों में बृद्ध, विधवा व विकलांग पेंसन के वितरण में हो रहे समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को समाजसेवी मोहम्मद तारिक ने जिलाधिकारी देवरिया को ज्ञापन सौंपा और वृद्ध, विधवा व विकलांग के पेंसन वितरण में हो रहे देरी जैसी समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन के माध्यम से मोहम्मद तारिक के द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन के वितरण में अत्यधिक देरी की जा रही है, जिससे लाभार्थियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह पेंशन उनके जीवन-यापन का एकमात्र सहारा है और इसकी नियमित प्राप्ति उनका अधिकार है। वृद्धजन, विधवाएं और विकलांगजन, जो पहले से ही आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे हैं, इस अनावश्यक देरी के कारण और भी कठिनाइयों में घिर रहे हैं। कई लोगों को समय से पेंशन न मिलने के कारण दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी देवरिया से निवेदन किया गया कि इस मामले में संबंधित विभागों को निर्देशित करें, ताकि वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन का वितरण समयबद्ध ढंग से हो सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!