देवरिया

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता में 5 छात्रों का चयन

देवरिया  राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र रामपुर कारखाना पर खंड शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र कुमार भारती की अध्यक्षता में किया गया।

प्रतियोगिता में 34 विद्यालयों के 88 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। ब्लॉक स्तरीय परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की गई। जिसमें 5 छात्र-छात्राओं का चयन जनपद स्तर पर मॉडल बनाने एवं क्विज में प्रतिभाग करने के लिए किया गया। जिसमें किशन कन्नोजिया, जूही खातुन, नेहा, अजीत विश्वकर्मा, आयुष यादव चयनित हुए। इन सभी मेधावियों को प्रमाण पत्र, मोमेंटो, स्टेशनरी किट एवं प्रतियोगी पुस्तकें प्रदान कर खंड शिक्षा अधिकारी एवं डायट प्रवक्ता एवं मेण्टर रामपुर कारखाना डॉ परशुराम यादव द्वारा सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागी समस्त छात्रों को प्रमाण पत्र, स्टेशनरी किट प्रदान कर छात्रों में अतिरिक्त उत्साह भरते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्रों एवं उनके संग आए शिक्षकों की प्रशंसा की और विज्ञान विषय की महत्ता पर प्रकाश डाला।

डायट प्रवक्ता रामपुर कारखाना डॉ परशुराम यादव ने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देता है। इसे बच्चों में वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने , विज्ञान,गणित एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से कराया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रतियोगिता के नोडल एआरपी अशोक कुमार साहनी, एआरपी सुरेन्द्र पुरी, एआरपी गिरीशचन्द कुशवाहा शिक्षक प्रतिनिधि प्रेमनारायण, विवेक मिश्रा, अरविन्द कुमार राय, शिक्षक भोला चौधरी, संतोष कुमार गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, दर्शिका श्रीवास्तव, प्रियंका प्रियदर्शिनी, रमेश कुशवाहा, दीपनारायन सिंह सहित संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक, विज्ञान शिक्षक व बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों के छात्र उपस्थित रहे।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!