देवरिया

चोरी गई बाइक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मिलने की उम्मीद 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

भाटपार रानी, देवरिया।श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक वाहन स्वामी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपनी चोरी गई बाइक को मिलने की उम्मीद पाले हुए हैं।इसके लिए वे अपने परिचितों सहित भाटपार रानी पुलिस के निरन्तर सम्पर्क में हैं।श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के दिस्तौली गांव निवासी अमरजीत यादव पुत्र रामदास यादव ने भाटपार रानी पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा है कि वे 2 अक्टूबर 2024 को दोपहर डेढ़ बजे अपने पुत्र को ट्रेन पकड़वाने भाटपार रानी गए थे।उन्होंने रेलवे स्टेशन के बाहर अपनी बाइक खड़ी की थी।जब वे अपने बेटा को ट्रेन पर बिठाकर अपने बाइक के पास वापस लौटे तो उनकी बाइक गायब थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!