झाड़ – फूंक एवं जालसाजी कर गहना लेकर फरार

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
मईल ( देवरिया ) लोग भले अपने आपको समय के साथ जागरूक कर लें किन्तु जालसाज भी जालसाजी का तरीका बदल कर लोगों को अपने झांसे में लें कर लूट की घटना को अंजाम दें रहें हैँ l एक ऐसी ही घटना मईल गाँव में गुरुवार को घटित हुई l जालसाजी एवं झाड़ – फूंक के बहाने एक महिला का गहना लेकर एक जालसाज फरार हो गया l ज्ञातव्य है कि मईल गाँव निवासिनी अनीता कुशवाहा पत्नी सुनील कुशवाहा ने मईल पुलिस को तहरीर देकर शिकायत किया कि गुरुवार सुबह वो अपने दरवाजे पर बैठी थी कि तभी एक जालसाज उनके द्वार पर पहुँचा और उसने अपने आपको पंडित बताया l फिर उसने झाड़ – फूंक के बहाने उनको अपने बातों में फ़सा लिया l इस दौरान उस व्यक्ति ने हाथ में हल्दी – चूना लगाने के बाद मेरा दिमाग़ काम करना बंद कर दिया l उसके बाद वो व्यक्ति महिला की मंगलसूत्र, कान की बाली, लॉकेट और अंगूठी लेकर फरार हो गया l होश में आने पर महिला ने पुलिस से कार्यवाही करने की माँग की है l इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने पूछे जाने पर बताया कि तहरीर मिली है l तफ्तीश कर के आगे की कार्यवाही की जायेगी l



