महाराजगंज

जंगल में मिला 55 वर्षीय महिला का शव

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

महाराजगंज। जनपद के थाना क्षेत्र बृजमनगंज में वनग्राम हरसहायपुर के समीप जंगल मे शनिवार की सुबह करीब 11 बजे एक महिला का शव देखा गया।

फाइल फोटो

स्थानीय लोगों के साथ साथ सूचना पाते ही बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की शिनाख्त चनरी देवी पत्नी जयराम उम्र करीब 55 वर्ष निवासी ग्राम सभा नयनसर टोला जगरनाथपुर के रूप में हुई। बताया जाता है कि मृतका शनिवार की सुबह करीब 6 बजे घर से जंगल की तरफ टहलने के लिए निकली थी। घरवाले ढूंढ रहे थे। सुबह सूचना पर ग्रामीणों ने उसकी पहचान की।

घटना के संबंध में एसएचओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि क्षेत्र के जंगल से ग्राम सभा नयनसर टोला जगरनाथपुर निवासी चनरी देवी पत्नी जयराम उम्र करीब 55 वर्ष नामक महिला का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया किसी जंगली जानवर के हमले से उसकी मौत होना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्यवाई की जाएगी।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!