देवरिया

विद्यालय से गैस सिलेंडर सहित मोटर चोरी

देवरिया। विकास खण्ड लार के जमसड़ा गांव में संचालित कम्पोजिट विद्यालय में अज्ञात चोरों ने रविवार की रात कीचन का ताला तोड़कर कमरे में रखा दो गैस सिलेंडर, एक गैस चूल्हा व मोटर चुराकर नौ दो ग्यारह हो गए। सोमवार की सुबह विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार द्विवेदी व अन्य शिक्षक जब विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय के किचन का ताला टूटा देख सन्न रह गए। घटना की जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार द्विवेदी ने डायल 112 और लार पुलिस को दी। सूचना पर पहुचीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। स्कूल में हुई चोरी को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार द्विवेदी ने लार पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया है की शनिवार को पढ़ाई के बाद स्कूल बन्द कर घर चला गया। पुनः सोमवार की सुबह जब विद्यालय पहुचे तो देखा कि विद्यालय के किचन के दरवाजे का ताला तोड़कर उसमें रखा दो भरा हुआ गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा और एक मोटर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है।

इस सम्बंध में पूछे जाने पर लार थाना प्रभारी कपिलदेव चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस गई थी, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!