महाराजगंज

नम आंखों से मां लक्ष्मी का हुआ विदाई

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

शनिवार को उपनगर मिठौरा एवं इसके क्षेत्र में धूमधाम के साथ मां लक्ष्मी विसर्जन विदाई हुआ

अलग-अलग स्थानों में स्थापित पंडालों से मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं को विसर्जन को लेकर शनिवार को शोभा यात्रा निकाली गई। सबसे पहले प्रतिमा को वाहनों पर रखकर विसर्जन के लिए क्षेत्र भ्रमण को लेकर प्रस्थान किया। इसके बाद अलग-अलग पूजा पंडालों से माता की प्रतिमाएं कतारबद्ध तरीके से भ्रमण के लिए निकाली गईं। इस दौरान बड़ी़ संख्या में श्रद्धालु माता की जयकारा लगाते चल रहे थे विसर्जन जुलूस को देखने के लिए गांव के मुख्य सड़़कों के दोनों तरफ महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़़ पड़ी। विसर्जन जुलूस अपने-अपने पूजा पंडाल से शुरू होते हुए चौराहा होते हुए एवं वैदिक मंत्र उच्चारणों के साथ मां की प्रतिमा विसर्जन किया गया विदाई के दौरान पूजा समिति के सदस्यों ने देवी-देवता की प्रतिमाएं से लदी गाड़ि़यां एवं गाजे बाजे के पीछे-पीछे चल रहे भक्तों का हुजूम की सुंदरता देखते ही बन रहा था। अबीर-गुलाल में सराबोर हुए भक्त मैया के भजनों पर जमकर झूमते रहे।

वहीं, विदाई गीत से भक्तों का आंखे नम हो गई। शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय माहौल में माता लक्ष्मी के प्रतिमाओं का विसर्जित किया गया। इस दौरान दिलीप मणि पांडेय उर्फ लाठी बाबा सचिन कुमार गुप्त विनोद वर्मा राकेश कुमार गुप्त दिग्विजय मौर्य वीरू शर्मा उपेंद्र निगम संजय कुमार गुप्ता संसार मणि पांडेय राजू पांडेय सुधांशु पांडेय दुर्गेश चंद पांडेय धनंजय पांडेय अनिरुद्ध वर्मा सुधांशु पांडेय कन्हई मुनीब मुकेश निषाद सुरेश निषाद सहित सम्मानित ग्राम वासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!