देवरिया

कोलंबस इंटरनेशनल में भारत स्काउट और गाइड का तीन दिवसीय आयोजन 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल लार के तत्वाधान में स्काउट और गाइड का तीन दिवसीय आयोजन दिनांक 25 नवंबर से 27 नवंबर तक किया गया। विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। ध्वज गीत के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षक आदित्य सैनी सहायक जिला प्रशिक्षक रोशन कुमार और अनीता पांडे ने स्काउट और गाइड के बारे में बच्चों को जानकारी दी, जैसे स्काउट और गाइड कब शुरू हुआ, भारत में एनी बेसेंट और मदन मोहन मालवीय जी के प्रयासों के उपरांत सन 1909 में विभिन्न नामो से संचालित हुआ। सन 1950 से भारत स्काउट एंड गाइड के नाम से यह कार्यक्रम संचालित हुआ।

प्रशिक्षको द्वारा छात्र/छात्राओं को इसके आदर्श वाक्य- तैयार रहो इसका नारा हम करेंगे हम करेंगे हम करेंगे के साथ इसके उद्देश्य- चरित्र निर्माण ध्वनि स्वास्थ्य की आदतों का निर्माण हस्तकलाप प्रशिक्षण उपयोगी कौशल सेवा की भावना इस लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़कों और लड़कियों में अच्छी नागरिकता के विकास पर बल दिया । आपदा के समय में मंकी ब्रिज और टेंट पिचिंग का प्रशिक्षण के अलावा इसका वादा कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा भगवान और भारत के प्रति मेरा कर्तव्य अन्य लोगों की मदद और उनके कानून का पालन जीवन पर्यंत करूंगा इस पर बल दिया गया । छात्र और छात्राओं ने इस कार्यक्रम में बड़े उत्साह और बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने जीवन में चरितार्थ करने का संकल्प लिया ।

इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन ने विद्यालय के उपप्रधानाचार्य विनीत कुमार वर्मा, एलज़ाबेथ, रीमा,आरती,संजीव कुमार और धर्मेन्द्र कुमार महती भूमिका निभाई |

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि जिला संगठन कमिश्नर नरसिंह को स्मृति चिन्ह और तिलक लगाकर उन्हें सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा यह एक शैक्षिक आंदोलन है इसके सिद्धांत ईश्वर के प्रति कर्तव्य दूसरों के प्रति कर्तव्य और अपने प्रति कर्तव्य समाज सेवा देश भक्ति आत्म अनुशासन और चरित्र निर्माण आदि इसके मुल उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम के संपादित करने वालों का आभार और उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की और कायर्क्रम समापन की बिधिवत घोषणा की।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!