वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रतापपुर चीनी मिल का पेराई शुरू

भाटपार रानी, देवरिया।क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित जिले की इकलौती चीनी मिल बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड का नवीन सत्र 2024-25 के पेराई सत्र का शुभारंभ बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हो गया।इस दौरान भाटपाररानी के भाजपा विधायक सभा कुंवर कुशवाहा,एसडीएम रत्नेश त्रिपाठी, नीरज शाही,केन यूनियन के चेयर मैंन प्रतिनिधि धन्नंजय सिंह बघेल,ब्लॉक प्रमुख विंदा कुशवाहा सहित कई किसानों ने डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र के शुभारंभ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।इससे पूर्व
विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण क़े साथ बैल गाड़ी पूजा, किसान पूजा व गन्ना तौलने वाले कांटा का पूजन किया गया।वहीं हदहदवा भवानी का विधिवत पूजन किया गया।वर्तमान सत्र में तकरीबन 25 लाख क्विंटल गन्ना पेरने का लक्ष्य रखा गया है।इस मिल की क्षमता एक दिन में 60 हजार क्विंटल गन्ना पेरने की है। लेकिन गन्ने की उपलब्धता कम होने के हर रोज कारण 15 से 40 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की जाएगी। वहीं किसानो ने बताया की पिछले वर्ष का लगभग 7 करोड़ 98 लाख रुपए गन्ना मूल्य बकाया है, जिसका अभी तक भुगतान नहीं हो सका है।यूनिट हेड सुखवन्त सिंह,एचआर हेड राजेश मठपाल,केन मैनेजर देवेंद्र सिंह ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौक़े पर अमित श्रीवास्तव, मदन सिंह, पारस नाथ सिंह, बलिस्टर सिंह, चंदन सिंह, जयप्रकाश यादव, जय प्रकाश पांडेय,रंजन ओझा,आलोक त्रिपाठी,रवि रंजन, गोविंद पाण्डेय, रविंद्र पाण्डेय,कैलाश कुशवाहा, जितेंद्र यादव,राजू पटेल, शशिरंजन तिवारी,मनोज सिंह चंदेल,आइवी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।



