देवरिया

विद्यालय का मोटर खोलने में असफल रहे चोर

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

भाटपार रानी,देवरिया।बनकटा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय परगसहां के परिरर में लगा मोटर खोलने की चोरों ने भरपूर कोशिश की, लेकिन वे तकनीकी कारणों से असफल रहे।विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चोरों ने सोमवार की रात मेरे विद्यालय की मोटर खोलने की कोशिश किया।लेकिन उनका बोल्ट नहीं खुल सकने के चलते वे मोटर चुराने में नाकाम रहे।प्रधानाध्यापक ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब हम लोग विद्यालय में गए तो देखा कि मोटर की बोल्ट खोलने की भरपूर कोशिश की गई है।लेकिन उसे न खुलने के चलते मोटर चोरी होने से बच गई है।बता दें कि इन दिनों क्षेत्र में मोटर चोरों का गिरोह सक्रिय है।वे सुनसान स्थान पर लगे मोटर को निशाना बना रहे हैं।इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष श्रीरामपुर कल्याण सिंह सागर ने कहा कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!