देवरिया

पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा थाना मईल का किया गया औचक निरीक्षण 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता मईल

शनिवार को  पुलिस अधीक्षक  विक्रान्त वीर द्वारा थाना मईल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना भवन, परिसर में बने मेस तथा बैरकों का औचक निरीक्षण किया गया । इसके साथ ही थाना मालखाना व थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों की गहनता से अवलोकन कर संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।

थाना कार्यालयः-

थाना कार्यालय के सभी रजिस्टरों का अवलोकन किया गया जिसके क्रम में भूमि विवाद सम्बन्धित सभी मामलों को भूमि विवाद रजिस्टर में अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया व राजस्व टीम के साथ समन्वय स्थापित कर समय से निस्तारण कराने व विवादित सभी प्रकरणों में निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया। इसी क्रम में फ्लायी सीट रजिस्टर को चेक किया जिसमें थानें के सभी हिस्ट्रीशीटरों की प्रभावी निगरानी करने हेतु निर्देश दिया गया तथा समाधान रजिस्टर की चेकिंग की गयी जिसमें सम्बन्धित मामलों को समय से निस्तारण करने व फीडबैक लेने हेतु निर्देश दिये गए।

महिला हेल्प डेस्कः-

महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर का निरीक्षण किया गया जिसके क्रम में बताया गया कि महिला सम्बन्धी अपराधों को महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर पर जरूर अंकित करें तथा सभी मामलों का निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

कंप्यूटर कक्षः-

कंप्यूटर/सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस कर्मचारियों से CCTNS के सभी फार्मो की फीडिंग के बारे में पूछताछ की गयी तथा संबन्धित कर्मियों को समय से फीडिंग व समय पर थाने का डाटा सिंक करवाने तथा आनलाइन IGRS से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करवा कर जांच आख्या समय से अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे एक भी प्रार्थना पत्र डिफाल्टर न हो सके तथा प्रदेश में जनपद देवरिया का रैंक अच्छा हो सके ।

रात्रि गश्त/पिकेटः-

अपराधों की रोकथाम हेतु थाना क्षेत्र में पुलिस की गतिविधि बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण पिकेट व गश्त पार्टी की समयानुसार ड्यूटी लगाए जाने हेतु निर्देश दिए गए ।

सभी अधिकारी/कर्मचाचारी  को थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के सभी रजिस्टरों के सुसंज्जित ढंग से रख-रखाव करने तथा कम्प्यूटर संबन्धी उपकरणों के से देख रेख हेतु निर्देशित किया गया ।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!