देवरिया

85 पेटी अवैध शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

मईल पुलिस की शानदार कार्यवाही

स्वाभिमान जागरण संवाददाता मईल
मईल (देवरिया )l मईल पुलिस को सुबह तड़के जबरदस्त सफलता हाथ लगी l पुलिस ने दो चार पहिया वाहनों से 85 पेटी शराब बरामद करते हुए चार अभियुक्तों को धर दबोचा । पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रांत वीर के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार की सुबह मईल पुलिस मॉर्निंग वॉक चेकिंग कर रही थी । इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पिंडी मोड़ के समीप दो चार पहिया वाहनों की जब जामा तलाशी हुआ तो उसमें से 85 पेटी अवैध बंटी बबली देशी शराब भरा मिला । पुलिस ने मौके से चार अभियुक्तों को धर दबोचा । पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अभिषेक मिश्र पुत्र स्व विकास मिश्र निवासी रोहुवार थाना सुरौली जनपद देवरिया दीपक यादव पुत्र जनार्दन यादव निवासी मुरासो थाना मईल ,शिव कुमार यादव पुत्र स्व राम ध्वज यादव निवासी डुमरी हतवा थाना लार अभिषेक तिवारी पुत्र रमेश तिवारी निवासी बढ़या फुलवरिया थाना भलुवनी जनपद देवरिया के रूप में हुई । पुलिस ने मौके से एक महिंद्रा पिकअप,एक महिंद्रा बुलेरो,2 फर्जी नम्बर प्लेट,60 प्लास्टिक का दुग्ध कैरेट,6 मोबाइल भी बरामद किया । इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार राय ने बताया की पकड़े गए अभियुक्तों पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय चालान कर दिया गया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!