देवरियाब्रेकिंग न्यूज़

हिन्दू राष्ट्र के लिए एकजुट हों युवा: स्वामी आनंद स्वरूप

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

लार। विकास खण्ड लार के प्राथमिक विद्यालय सजांव में हिंदू राष्ट्र निर्माण एवं लोक सभा सलेमपुर के विकास में युवाओं की भूमिका विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मुख्य वक्ता शाम्भवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने अपनी बात रखी। उन्होंने ने युवाओं से अपनी बात साझा करते हुए कहा कि दुनियां के डेढ़ सौ से अधिक देश ईसाई हैं, पचास से अधिक इस्लामिक देश हैं लेकिन एक भी देश हिन्दू राष्ट्र नहीं।सभी देशों का एक स्टेट रिलीजन है लेकिन हमारा कोई स्टेट रिलीजन नहीं। भारत जैसे हिन्दू बाहुल्य देश को गहरी साज़िश के तहत धर्म निरपेक्ष बना दिया गया। जिस प्रकार सदन में गंगा पर चर्चा हुई,गौ पर चर्चा हुई, कश्मीर पर चर्चा हुई,राम मंदिर पर चर्चा हुई ठीक उसी प्रकार हिन्दू राष्ट्र पर भी होनी चाहिए। हमें अपनी आवाज बुलंद करने की आवश्यकता है। राजनैतिक दलों को चाहिए कि इस बार के लोकसभा चुनाव में हिन्दू राष्ट्र का बिल लाने की बात अपने घोषणा पत्र में कहें।
युवा सुंदरम दूबे द्वारा संवाद के क्रम में युवाओं के संगठन के प्रश्न पर स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि गांव का मंदिर संगठन का एक बहुत बड़ा माध्यम है। युवाओं को चाहिए कि सप्ताह में एक दिन वे मंदिर में अवश्य उपस्थित रहें।सुंदर काण्ड, हनुमान चालीसा या दुर्गा चालीसा का पाठ करें। गांवों में स्वच्छता का कार्यक्रम आयोजित करें,युवक मंगल दल का गठन करके खेलकूद इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन करें जिससे गांवों में छिपी हुई प्रतिभा बाहर निकल सके। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अरविंद पाण्डेय,अखिलेश शुक्ल, करुणेश सिंह,स्वप्निल द्विवेदी,सोनू शुक्ल,दीपक कुमार,अभय मिश्र, मनिंद्र तिवारी, दुर्गेश, संजीव,राजकुमार, अनमोल शर्मा, शोभित मिश्रा,अश्विनी शर्मा,राजा राजभर, अमित पटेल,दिपू पासवान,विजय साहनी,सिद्धांत शर्मा,प्रताप नारायण सहित सैकड़ों क्षेत्रवासीसम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का आयोजन अंकित दुबे,आशीष तिवारी,रितेश दुबे आदि युवाओं ने किया था।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!