महाराजगंज

पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त कोई हताहत नहीं

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज

कोल्हुई थाना क्षेत्र के परमेशरापुर में मंगलवार दोपहर में पुलिस की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई । हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

प्राप्त सूचना के अनुसार कोल्हुई पुलिस आग की सूचना पर एकसड़वा की तरफ जा रही थी, जैसे ही गाड़ी परमेशरापुर पहुंची थी कि नौतनवां की तरफ से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।

घटना के संबंध में एस ओ कोल्हुई अरविंद सिंह ने बताया कि ट्रक और पुलिस जीप की सामने से टक्कर हुई है। किसी को चोट नहीं लगी है। पुलिस की गाड़ी में नुकसान हुआ है। पूछताछ की जा रही है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!