महाराजगंज

शराब भट्ठी के सामने मुंशी से गाली गलौज,चार पुलिस की गिरफ्त में।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज

कोल्हुई थाना क्षेत्र के जिगिनिहा शराब भट्ठी के सामने बुधवार शाम को करीब आधा दर्जन की संख्या में युवकों पर मुंशी से गाली गलौज करने का आरोप लगा है । जानकारी के अनुसार शत्रुघन ने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सिद्धार्थनगर जिले के लोटन थाना क्षेत्र के आधा दर्जन की संख्या में युवक शराब पीने के बाद मुंशी से गाली गलौज करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए।मामले को संज्ञान लेकर पुलिस ने चार युवकों को थाने पकड़ कर लायी है।पकड़े गए युवकों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में लगी हुई है।थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपित युवकों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!