महाराजगंज

शिक्षक के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई,साथी शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मान

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनंद नगर महराजगंज

भागीरथी कृषक इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक सूर्य प्रकाश राय का विदाई समारोह आयोजित किया गया। यह 31 मार्च 2025 को रिटायर हुए है।जिसके बाद विद्यालय परिवार ने इनके सम्मान में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कन्नौजिया ने किया। कार्यक्रम में रिटायर शिक्षकों को माला पहना कर तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रबंधक संजीव राय ने कहा कि शिक्षक समाज का प्रमुख अंग होता है, वह समाज को नयी दिशा देता है वह कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, कभी वह समाज को शिक्षित करता है तो कभी विद्यायल में जाकर बच्चों को शिक्षा देता है। शिक्षक की भूमिका समाज मे अलग अलग होती है।

कार्यक्रम में अन्य रिटायर्ड शिक्षकों ने कहा कि हम शिक्षकों की भूमिका समाज मे अहम होते हैं, हम जबसे इस सेवा में आते हैं, तो बच्चों को शिक्षा देकर उनको आगे बढ़ाते हैं और समाज को हम सबसे बहुत उम्मीद होती है। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में प्रिंसिपल शत्रुधन राय, मुन्ना सिंह, मनोज, सुधाकर राय, गिरिजा शंकर ओझा, उदयराज यादव, प्रेम राय, सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!