महाराजगंज

खोया बैग एक घंटे में फरेंदा पुलिस ने ढूंढ कर महिला को सौंपा

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनंदनगर महराजगंज

फरेंदा पुलिस ने खोया बैग एक घंटे में ढूंढ कर महिला को वापस लौटा दिया। रजनी त्रिपाठी पत्नी शुभम सक्सेना निवासी खत्रीपुरा मोहल्ला नगर पालिका परिषद बहराइच जनपद बहराइच निवासी आज गुरुवार को कोल्हुई से फरेंदा जाने के लिए ऑटो रिक्शा में बैठीं।
वह फरेंदा में ऑटो रिक्शा से उतर कर चली गईं। अपना पिट्ठू बैग ऑटो रिक्शा में भूल गईं। कुछ देर बाद उन्हे बैग की याद आई। उनको ऑटो रिक्शा नहीं मिला। रजनी त्रिपाठी ने बैग गायब होने की प्रार्थना पत्र फरेंदा थाने में दिया और थानेदार प्रशांत कुमार पाठक को मामले की जानकारी दी। थानेदार प्रशांत कुमार पाठक ने चौकी प्रभारी गंगा राम यादव, कास्टेबल आज्ञाराम यादव व महिला कास्टेबल विधि द्विवेदी सुधीर कुमार को ऑटो रिक्शा तलाने का निर्देश दिया। पुलिस ने एक घंटे में बैग तलाश कर रजनी त्रिपाठी को सौंप दिया। बैग में जेवरात,दो टैबलेट,कपड़े व अन्य कीमती समान थे। बैग मिलने पर रजनी त्रिपाठी ने फरेंदा पुलिस की प्रशंसा की और अपने बैग को सही सलामत पाकर खुशी-खुशी थाने से वापस लौट गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!