चौरंगी चक में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई नौ दिवसीय श्रीहनुमत रुद्र महायज्ञ

भाटपार रानी, देवरिया। भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के चौरंगी चौक गांव में शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीहनुमत रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर गाजे -बाजे व हाथी-घोड़े के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर वन चौराहा, गौतमा होते हुए झरही नदी के तट पर बंकूल घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भर गया। पुनः वहां से कलश यात्रा लक्ष्मण चक, हाता होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां कलशो को स्थापित किया गया। इस दौरान धर्म का जय हो, अधर्म का नाश हो, विश्व का कल्याण हो आदि गगन भेदी नारों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। यहां मुख्य रूप से राघव तिवारी, मार्कंडेय तिवारी, सुशील तिवारी, प्रभुनाथ तिवारी, बालेश्वर तिवारी, नग नारायण तिवारी, जगदीश तिवारी, बृजेश तिवारी, सुबाष तिवारी, सुनील तिवारी, नंदकुमार तिवारी, सुमन तिवारी,जयराम तिवारी,केदारनाथ तिवारी, उदयभान तिवारी, अक्षयबर तिवारी,भरत तिवारी, मनोज तिवारी, अवधेश तिवारी,व्यास तिवारी, उपेंद्र तिवारी पप्पू,संतोष तिवारी,विकास तिवारी, ओंकार तिवारी,लक्ष्मण तिवारी, राम आशीष भगत, गणेश खरवार, महेश खरवार, जयप्रकाश गुप्ता, सुबाष गुप्ता, विशुन दयाल गुप्ता, सिपाही गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता, शालिक राम तिवारी, अनिल तिवारी, रघुनाथ तिवारी, शंभू तिवारी, प्रदीप तिवारी, राधेश्याम तिवारी, सत्यनारायण तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, प्रिंस गुप्ता, अंकित कुशवाहा, रोहित गुप्ता, मोहित तिवारी, संतोष तिवारी, नीतीश तिवारी, पिंटू तिवारी,आलोक तिवारी, रीता देवी, रीमा देवी, संगीता देवी, विद्यावती देवी, आराध्य देवी, सरोज देवी, गोदावरी देवी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।यज्ञ के दौरान प्रत्येक दिन वृंदावन की टीम द्वारा रामलीला व रासलीला का मंचन किया जाएगा।



