देवरिया

सम्पूर्ण जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिए बाबू धर्मनाथ

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, देवरिया। समाज के लिये कुछ करने वाले को जमाना केवल याद ही नहीं करता बल्कि उनसे प्रेरणा भी लेता है। खास कर समाज के आखरी पायदान पर रहने वाले व्यक्ति के लिए संघर्ष करने वाले सदैव पूज्यनीय और सम्माननीय होता है। बाबू धर्मनाथ सिंह लारी भी ऐसे ही समाजसेवी थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। उक्त उदगार लार के रमावती धर्मनाथ बालिका इंटर कालेज पिपरा लार के परिसर में स्वर्गीय धर्मनाथ सिंह लारी के 22वे पूण्य तिथि पर आयोजित संस्थापक और सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार ने व्यक्त की। विशिष्ठ अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि इस पिछड़े क्षेत्र में जिस समय इस विद्यालय की स्थापना की गई होगी कितनी कठीन परिस्थिति रही होगी।

बेसिक शिक्षा परिषद के सलाहकार डॉ सौरभ मालवीय ने स्व लारी के ऊपर अपना स्मरण करते हुए बताया कि हम छात्र थे और सदा उनको समाज के लिय लड़ते हुए देख कर बड़े हुए। पूर्व विधायक सत्यप्रकाश मणि ने कहा कि मैने उनके संघर्षो को सुना है जिनका पूरा जीवन निस्वार्थ समाज को समर्पित था। डॉ अजय मणि ने कहा कि स्व लारी जी देश के प्रख्यात समाजवादी नेताओ में एक थे। पूर्व विधायक काली प्रसाद ने कहा कि मैं उनके राजनीतिक संघर्षों को सिपाही रहा हूं। रेडक्रॉस के उपसभापति अखिलेन्द्र शाही ने उनकी याद में प्रति बर्ष स्वास्थ्य शिविर लगवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में बोर्ड टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्रबंधक सन्तोष सिंह लारी ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र के साथ समृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत के पूर्व अध्य्क्ष धनजय राव, प्रचार्य मिथिलेश सिंह, माधव , डॉ,सौरभ श्रीवास्तव, अंकुर राय, अरुण कुमार पांडेय, धीरज सिंह, भजपा उपाध्यक्ष अरुण सिंह, कमलेश तिवारी , सिद्धेश्वर, अरविंद सिंह ,थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!